रिपोर्ट- रवीन्द्र त्रिपाठी
फतेहपुर। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने को खेलो इंडिया एप, से जोडे जाएंगे सभी शिक्षा संस्थान, खेल संघ, खेल कोचेज व छात्रों को यह जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी फतेहपुर अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलों इण्डिया एप पर जिले के माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, समाज कल्याण, पालीटेक्निक, प्राइवेट कालेज संस्थानों तथा खेल संघों के छात्रों/खिलाड़ियों एवं कोचेज की खेल प्रतिभाओं की खोज एवं क्षमता का आकलन करने एवं खेल गतिविधियों में बढ़ोतरी एवं राज्य प्रतिनिधित्व में वृद्धि किये जाने हेतु अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये जाने हेतु अपेक्षा की गयी है.