

ब्यूरो रिपोर्ट- रवीन्द्र त्रिपाठी
फतेहपुर,27 मई।अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 5 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा मार्ग में रजीपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। जिसके चलते ई रिक्शा में सवार संग्राम उम्र 45 वर्ष पुत्र गया दिन तथा बालकृष्ण उम्र 26 वर्ष पुत्र नत्थू प्रसाद निवासी दलेलखेड़ा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए। वहीं इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक कुलदीप उम्र 22 वर्ष पुत्र रमेश निवासी वीरपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर भी घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें संग्राम सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र के कोरमा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर सौरभ गुप्ता उम्र 18 वर्ष विनोद कुमार तथा सुभाष उम्र 17 वर्ष उत्तर प्रमोद गुप्ता दोनों निवासी बमहनपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
व्यापारी एकजुटता के लिए नीवं का पत्थर है”कपिल देव अग्रवाल
